LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

डरावनी भविष्यवाणी! 2026 में ये करेगा इंसानों पर राज? बाबा वेंगा ने दी थी 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' से मानवता को खतरे की चेतावनी

Baba Vanga Prediction: अगले साल यानी 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभुत्व के बीच, बुल्गेरिया की रहस्यवादी बाबा वेंगा की एक पुरानी भविष्यवाणी ने नई बहस छेड़ दी है।

डरावनी भविष्यवाणी! 2026 में ये करेगा इंसानों पर राज? बाबा वे
'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' से मानवता को खतरे की चेतावनी- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:सबकी निगाहें अब साल 2026 पर टिकी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बुल्गारिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का जिक्र हो रहा है। वर्त्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभुत्व के बीच, बुल्गेरिया की रहस्यवादी बाबा वेंगा की एक पुरानी भविष्यवाणी ने नई बहस छेड़ दी है। मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी कि वर्ष 2026 तक AI इतनी शक्ति हासिल कर सकता है कि वह मानव नियंत्रण से बाहर निकल जाए और दुनिया पर हावी हो जाए।

बाबा वेंगा के अनुसार, यह तकनीक मानवता के लिए एक गंभीर खतरा बन सकती है। यह भविष्यवाणी ऐसे समय में सामने आई है, जब AI हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। विशेषज्ञों द्वारा भी AI के अनियंत्रित विकास को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं। विदित हो कि आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। रोजमर्रा के कामों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।