LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी तरह झुलसी

Nawada gas leak: नवादा के गोंदापुर मोहल्ले में गैस रिसाव से आग लगने की घटना में रानी कुमारी करीब 60 प्रतिशत झुलस गईं। बच्चों के लिए दूध गर्म करते समय हादसा हुआ। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Nawada gas leak

Nawada gas leak: बिहार के नवादा जिले में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मोहल्ले में हुए इस हादसे में रानी कुमारी नाम की महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

लाइटर जलाते ही भड़की आग

  बताया जा रहा है कि रसोई में गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण आग भड़क उठी। आग की लपटों ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। उनकी साड़ी में भी आग लग गई, जिससे शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।

महिला की हालत गंभीर, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

रानी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। गैस का रिसाव कैसे हुआ और आग लगने की असली वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट