LATEST NEWS

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

Indian pilgrims killed:सऊदी अरब सड़क हादसे में 42 भारतीय उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत, मक्का–मदीना हाईवे पर दिखा आफत का मंजर

मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से आमने सामने टकरा गई, जिसके बाद बस में भड़की आग ने पलक झपकते ही उसे भस्म कर दिया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों के मारे जाने की आशंका है।...

42 Indian pilgrims killed in Mecca Medina
सऊदी अरब सड़क हादसे में 42 भारतीय उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत- फोटो : social Media

Indian pilgrims killed:सऊदी अरब में एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना ने भारत के दर्जनों परिवारों को मातम के साए में ढकेल दिया। मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से आमने सामने टकरा गई, जिसके बाद बस में भड़की आग ने पलक झपकते ही उसे भस्म कर दिया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों के मारे जाने की आशंका है।

मरने वालों में हैदराबाद के कई यात्री जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु मक्का में उमरा की रस्में पूरी कर चुके थे और रूहानी सफर पर मदीना रवाना हुए थे, लेकिन यह आध्यात्मिक यात्रा कुछ ही पलों में खौफ़नाक हादसे में बदल गई।

भारतीय समयानुसार लगभग 1:30 बजे, बस जब मक्का से करीब 160 किलोमीटर दूर मुहरास  मुफ़रिहात इलाके में पहुंची, तभी सामने से तेज़ रफ्तार में आ रहे डीज़ल टैंकर से इसकी भयावह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी शदीद थी कि बस ने तत्काल आग पकड़ ली। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें बचने का कोई मौक़ा तक नहीं मिला।

राहत दल जब मौके पर पहुंचे, तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कई शव बुरी तरह जले होने के कारण पहचान मुश्किल हो रही है। बताया जा रहा है कि बस में केवल एक व्यक्ति ज़िंदा मिला है, लेकिन उसकी हालत को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

हैदराबाद और आसपास के इलाकों में यह ख़बर फैलते ही घर-घर मातम पसर गया। पीड़ित परिवार राहत एजेंसियों, ट्रैवल ऑपरेटरों और सरकारी विभागों से लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, पर आधिकारिक पहचान में समय लगने से बेचैनी और ग़म का आलम और बढ़ गया है।

सऊदी सिविल डिफेंस, पुलिस और स्थानीय बचाव दलों ने जांच शुरू कर दी है। भारत का दूतावास भी सक्रिय है और दोनों देशों की एजेंसियां मृतकों की पहचान, घायलों की स्थिति और शवों को भारत लाने की प्रक्रिया पर तेज़ी से तालमेल कर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों में अंदेशा जताया गया है कि मृतकों में 11 महिलाएं और 10 बच्चे भी हो सकते हैं, हालांकि सही आंकड़ा पहचान पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

उमरा जैसे पवित्र सफर पर निकले श्रद्धालुओं की दर्जनों ज़िंदगियाँ इस हादसे में हमेशा के लिए खामोश हो गईं एक ऐसा  मंजर, जिसकी पीड़ा सिर्फ़ वही परिवार समझ सकते हैं जिनके अपने अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।