LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

Road Accident: सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, 8 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत, कई की हालत नाजुक

सड़क हादसा
सड़क हादसे में 8 की मौत - फोटो : social media

Road Accident: सुबह सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में 8 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला आंध्र प्रदेश का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले का है। चिलकलाडोना के पास बोलेरो और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में 8 की मौत

मिली जानकारी अनुसार हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एम्मिगनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कर्नाटक के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है, जो यात्रा पर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 

इलाके में मचा हड़कंप 

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है तो वहीं कई मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।