LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

Train Accident : स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद पटरी से उतरी ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप, जानिए ताजा हालात

Train Accident : यात्रियों को लेकर ट्रेन अभी स्टेशन से रवाना ही हुई थी कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

 rail accident averted in Ranipet
rail accident averted in Ranipet- फोटो : social media

Train Accident : देशभर में कहीं ना कहीं से ट्रेन हादसे के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला तमिलनाडु का है। जहां तमिलनाडु के रानीपेट जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जब चित्तेरी रेलवे स्टेशन पर अराकोणम-कटपडी मेमू पैसेंजर ट्रेन (66057) पटरी से उतर गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए स्टेशन और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

अचानक पटरी से उतरे डिब्बे 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चित्तेरी स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय बाद ट्रेन के डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। चश्मदीदों और शुरुआती जांच के मुताबिक, ट्रेन में तेज आवाज सुनाई दी थी। जिसके तुरंत बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

रेल ट्रैक में पाई गई दरार

घटनास्थल से मिली तस्वीरों में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि पटरी में आई तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी रेलवे अधिकारी ही उपलब्ध करा सकते हैं।

मरम्मत और जांच का कार्य जारी

दक्षिणी रेलवे की ओर से इस हादसे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही प्रभावित सेवाओं की बहाली को लेकर कोई समय सीमा बताई गई है। फिलहाल रेलवे इंजीनियरों और आपातकालीन कर्मियों की टीम ट्रैक की मरम्मत और क्षति के आकलन में जुटी है।

NSIT
Nsmch

चित्तेरी में पहले भी हो चुका है रेल हादसा

गौरतलब है कि साल 2011 में इसी क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। जब दो ट्रेनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। इस बार समय रहते खतरे को टाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे प्रशासन से जल्द ही इस घटना को लेकर विस्तृत जांच रिपोर्ट और पुनर्स्थापन की जानकारी जारी होने की संभावना है।