LATEST NEWS

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Indigo Flight News: लैंडिंग के समय बर्ड स्ट्राइक का शिकार हुआ इंडिगो का विमान, 211 यात्रियों की अटकी सांस, मचा हड़कंप

Indigo Flight News: इंडिगो की विमान में लैंडिंग के समय एक पक्षी आकर टकरा गई जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट में 211 यात्री सवार थे। पायलट ने विमान को संभालते हुए सुरक्षित नीचे उतारा।

इंडिगो विमान
211 यात्रियों की अटकी सांस - फोटो : social media

Indigo Flight News:  विमान हादसों के बढ़ते मामले अब लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहा है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से अब तक लोग उभरे भी नहीं थे कि महाराष्ट्र में विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बार फिर बड़ा विमान हादसा होते होते टाल गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ी घटना को टाल दिया। विमान में करीब 211 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है लैंडिंग के दौरान विमान अचानक पक्षी से टकरा गया जिससे थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया।  

बर्ड स्ट्राइक का शिकार हुआ विमान 

जानकारी अनुसार गोवा से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (शमशाबाद) आ रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान बुधवार (28 जनवरी) को लैंडिंग के दौरान बर्ड स्ट्राइक का शिकार हो गया। विमान में उस समय 211 यात्री सवार थे। पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया गया, जिससे सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। गोवा से उड़ान भरने वाला इंडिगो विमान जैसे ही शमशाबाद एयरपोर्ट के रनवे की ओर उतर रहा था, उसी दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर को सूचित किया।

सेफ्टी टीम ने किया निरीक्षण 

सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरसाइड सेफ्टी टीम ने रनवे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रनवे पर पक्षी के अवशेष या किसी भी तरह के मलबे के संकेत नहीं मिले, जिसके बाद हवाई अड्डे पर सामान्य उड़ान संचालन बहाल कर दिया गया। वहीं, तकनीकी टीम और एटीसी अधिकारियों ने विमान की विस्तृत जांच की। इंजन, पंख (विंग्स), नोज कोन समेत सभी अहम हिस्सों की बारीकी से जांच की गई। जांच में किसी बड़े तकनीकी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि पायलट ने पक्षी से टकराव महसूस होते ही संयम और कुशलता से स्थिति को संभाला, जिससे किसी भी बड़े हादसे की आशंका टल गई। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा टीम के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।

NSIT
Nsmch

बर्ड स्ट्राइक की बढ़ती घटनाएं

देशभर में हाल के महीनों में बर्ड स्ट्राइक की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भोपाल, नागपुर और पटना समेत कई हवाई अड्डों पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कुछ मामलों में आपातकालीन लैंडिंग भी करानी पड़ी है। शमशाबाद एयरपोर्ट पर भी उसी दिन तकनीकी कारणों से जुड़ी दो अन्य घटनाएं दर्ज की गई थीं।

पायलटों ने बचाई 211 जानें 

इस घटना में पायलट की दक्षता और टीमवर्क के चलते यात्रियों की जान सुरक्षित रही। इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं एयरपोर्ट के आसपास पक्षी नियंत्रण व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत को उजागर करती हैं।