LATEST NEWS

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

फैक्ट्री में भीषण आग, औद्योगिक क्षेत्र में दहशत, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 15 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई।

फैक्ट्री में भीषण आग
फैक्ट्री में भीषण आग- फोटो : social media

N4N DESK: गुजरात के भरुच जिले के जीआईडीसी पानोली स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Sanghvi Organics Pvt Ltd) में शनिवार को भीषण आग लग गई। दूर से ही उठते धुएं के काले गुबार और तेज लपटों ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। 

भारी नुकसान की आशंका 

अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दूर दूर तक आग के धुएं दिखाई दिए। लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। 

21 लोगों की हुई थी मौत 

भरुच की इस घटना ने लोगों को कुछ महीने पहले की उस भयानक दुर्घटना की याद दिला दी, जब 2 अप्रैल को बनासकांठा जिले के डीसा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। उस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कई प्रवासी मजदूर शामिल थे। 

फैक्ट्री मालिक और बेटे को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बाद में जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए चलाई जा रही थी। फैक्ट्री मालिक खूबचंद ठक्कर और उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। भरुच की आग की इस ताजा घटना ने एक बार फिर से औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch