LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

पूर्व सीएम की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनके आवास पर डॉक्टरों की टीम आई, हालांकि स्थित में सुधार नहीं होने के कारण पूर्व सीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 Naveen Patnaik admitted to hospital
पूर्व सीएम अस्पताल में भर्ती - फोटो : social media

N4N DESK: पूर्व सीएम की अचनाक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व सीएम की हालात फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें रखा गया है। दरअसल, बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

हेल्थ में हो रहा सुधार 

उन्हें राजधानी भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद शाम 5:15 बजे भर्ती किया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और सेहत में सुधार हो रहा है।

अचानक होने लगी थी बेचैनी

पार्टी नेताओं ने जानकारी दी कि 78 वर्षीय पटनायक ने शनिवार रात बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम उनके आवास ‘नवीन निवास’ पर पहुंची थी। शुरुआती जांच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि हालत में सुधार न होने पर उन्हें भर्ती करना पड़ा।

समर्थकों में चिंता

नवीन पटनायक के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद बीजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर जल्द ही आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पटनायक पिछले महीने ही मुंबई के एक अस्पताल में सर्वाइकल आर्थराइटिस की सर्जरी करवा चुके हैं। 

NSIT
Nsmch

24 साल तक रहे ओडिशा के सीएम 

वहीं 22 जून को उनकी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी हुई थी और 7 जुलाई को उन्हें छुट्टी मिलने के बाद 12 जुलाई को वे भुवनेश्वर लौटे थे। नवीन पटनायक ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता रहे हैं और देश में यह रिकॉर्ड रखने वाले वे दूसरे राजनेता हैं। पहले स्थान पर सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का नाम आता है।