LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

firing in pakistan - स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई फायरिंग, 60 लोग घायल, तीन की मौत

firing in pakistan - पाकिस्तान में देश के स्थापना दिवस के मौके पर भी आतंकी हमले हुए। इस दौरान हुई फायरिंग में 60 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि तीन की मौत हो गई।

firing in pakistan - स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई फायरिंग, 60

N4N Desk - बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आई है। जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन ही फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है इस घटना में 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत  हो गई है। फायरिं की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। अपनी जान गंवानेवालों में एक बच्ची और  बुजुर्ग भी शामिल है. 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा कराची शहर में कई जगहों पर हुआ है। अजीजाबाद में एक बच्ची गली में घूम रही थी, तभी उसे आकर गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कोरंगी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। लोकल पुलिस ने बताया कि कराची में कई जगहों पर फायरिंग के मामले दर्ज हुए हैं। इसमें कोरंगी के साथ-साथ लियाकताबाद और महमूदाबाद भी शामिल हैं।

 पुलिस ने भी शुरू की कार्रवाई

फायरिंग की घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन्हें सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद हॉस्पिटल में भेजा गया है। पुलिस ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पाकिस्तान में फायरिंग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं और लोग अवैध तरीके से हथियार भी रखने लगे हैं।