LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के झटके से हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के झटके से लोगों के बीच में हड़कंप मच गया। लोग आनन फानन में घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी तरह की क्षति, दरार या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

भूकंप
सुबह सुबह डोली धरती - फोटो : प्रतीकात्मक

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए। मामला बांग्लादेश का है। जहां गुरुवार को सुबह 6:14 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके राजधानी ढाका और आसपास के जिलों में महसूस किए गए। हल्का कंपन होने के बावजूद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी तरह की क्षति, दरार या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

सुबह सुबह डोली धरती

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र नरसिंगडी जिले में लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर था। गहराई अधिक होने की वजह से झटके हल्के रहे और बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी। ढाका प्रशासन ने बताया कि शहर और आसपास के जिलों में किसी इमारत में दरार या किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। लगातार भूकंपीय गतिविधियों के चलते लोग जरूर सतर्क हैं, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है ढाका

भूविज्ञान विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिससे यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से हमेशा संवेदनशील बना रहता है। ढाका उन वैश्विक शहरों में शामिल है जहां भूकंप का जोखिम लगातार उच्च स्तर पर बना रहता है। खासकर पुराने और जर्जर इलाकों में हल्के झटके भी भारी नुकसान का कारण बन सकते हैं।

एक माह पहले का भूकंप बना चिंता की वजह

लोगों की चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि करीब एक माह पहले आए 5.7 तीव्रता के भूकंप में बांग्लादेश के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ था। उस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों घरों में दरारें पड़ गई थीं। सबसे अधिक प्रभाव ढाका और नरसिंगडी के बीच के इलाके में देखा गया था। इतिहास बताता है कि 1869 से 1930 के बीच इस क्षेत्र में 7.0 से अधिक तीव्रता वाले पाँच बड़े भूकंप दर्ज किए गए थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में भी किसी बड़े भूकंप की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

NSIT
Nsmch