LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

समंदर में आया 7.5 की तीव्रता से शक्तिशाली भूकंप, लोगों में मचा हड़कंप, अगले 3 घंटे में सुनामी की चेतावनी

शुक्रवार की सुबह सुबह 7,5 तीव्रता से समंदर में भूकंप आया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। अगले 3 घंटे में सुनामी आने की चेतावनी दी गई..अलर्ट जारी किया गया है..

भूकंप
समंदर में भूकंप - फोटो : social media

N4N Desk: दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी तट के पास स्थित ड्रेक पैसेज में शुक्रवार को 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में लगभग 10.8 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 8.0 आंकी गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 7.5 कर दिया गया। 

7.5 तीव्रता से भूकंप

झटकों के बाद सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए निगरानी अलर्ट जारी किया है, हालांकि किसी तत्काल खतरे की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने चिली के तटवर्ती इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन घंटों के भीतर चिली के कई समुद्री तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। 

सुनामी का अलर्ट जारी 

चिली की नेवी हाइड्रोग्राफिक और ओसियनोग्राफिक सेवा ने भी अंटार्कटिक से लगे क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी छोर और अंटार्कटिका के बीच स्थित समुद्री क्षेत्र है, जहां आए इस तेज भूकंप से आसपास के देशों में दहशत फैल गई है।