LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

Earthquake News: सुबह सुबह 8.7 तीव्रता से भीषण भूकंप, अचानक डोली धरती तो दहशत में आए लोग, इन देशों में भारी तबाही का अलर्ट जारी

Earthquake News: सुबह सुबह 8.7 की तीव्रता से आए भूकंप के झटके ने लोगों को हिला के रख दिया। लोगों में दहशत का माहौल है। तो वहीं कई देशों में भारी तबाही का अलर्ट भी जारी किया गया है।

रुस में भूकंप
8,8 तीव्रता से आया भूकंप - फोटो : social media

Earthquake News:  भूकंप के जोरदार झटके ने सुबह सुबह लोगों में दहशत फैला दी है। भूकंप की तीव्रता 8.7 बताई जा रही है जो कि रेड जोन में आता है। भूकंप की 8.7 तीव्रता को "मेगाथ्रस्ट" या अति-विनाशकारी" श्रेणी में रखा जाता है। यह धरती पर आने वाले सबसे भयानक और विनाशकारी भूकंपों में गिना जाता है। वहीं अचानक आए इस भयानक भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में सुनामी का खतरा बढ़ा दिया है। जिसको लेकर कई देशों में अलर्ट जारी किया गया है। 

8.8 तीव्रता से आया भूकंप 

दरअसल, मामला रूस के सुदूर पूर्वी कमचटका प्रायद्वीप का है। जहां बुधवार को 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप दर्ज किया गया, जिसने पूरे प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यह क्षेत्र 1952 के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप का गवाह बना है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार यह भूकंप कमचटका के पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की के दक्षिण-पूर्व में आया। रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 8.7 रही। 

दिनभर आए 6 झटके

दिनभर कमचटका क्षेत्र में 6 से अधिक झटके दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 5.4 से 6.9 के बीच थी। हालांकि, 8.7 तीव्रता वाला भूकंप सबसे विनाशकारी रहा। भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कई देशों और द्वीपों को सतर्क कर दिया है।

इन देशों में सुनामी अलर्ट

भूकंप के बाद प्रशांत क्षेत्र के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस और इक्वाडोर के तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। होनोलूलू में सायरन बजाए गए, लोगों को ऊंचे इलाकों की ओर जाने की सलाह। 1 से 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका।

NSIT
Nsmch

यहां के लोग रहे सावधान 

वहीं जापान में टोक्यो खाड़ी और अन्य तटीय क्षेत्रों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। न्यूजीलैंड मेंआपदा प्रबंधन एजेंसी ने "असामान्य और तेज़ धाराओं" को लेकर चेतावनी दी गई। अभी निकासी की जरूरत नहीं बताई गई है। फिलीपींस में PHIVOLCS ने प्रशांत तटीय क्षेत्रों में लोगों को समुद्र से दूर रहने को कहा है। एक मीटर तक ऊंची लहरों की संभावना जताई जा रही है। इक्वाडोर और अलास्का में 3 मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई जा रही है। कैलिफोर्निया से लेकर अलास्का तक के तटों पर सुनामी वॉच जारी है।

अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में भी अलर्ट

यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने कैलिफोर्निया-मेक्सिको सीमा से लेकर अलास्का के चिगनिक बे तक अलर्ट जारी किया है। ब्रिटिश कोलंबिया, ओरेगन, वाशिंगटन, सोलोमन द्वीप सहित प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र और संबंधित देशों की एजेंसियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। हवाई, जापान और न्यूजीलैंड में लोग समुद्र तटों से दूर जा रहे हैं और ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

8.7 तीव्रता वाले भूकंप के प्रभाव

सतह फट सकती है, जमीन में दरारें आ सकती हैं।

बड़े पैमाने पर इमारतें गिर सकती हैं, खासकर जहां निर्माण गुणवत्ता कमजोर हो।

सुनामी का खतरा बहुत ज्यादा होता है, जैसे अब कमचटका, जापान, हवाई, आदि में हुआ।

सैकड़ों किलोमीटर दूर तक झटके महसूस किए जा सकते हैं।

बिजली, संचार और जल आपूर्ति जैसे बुनियादी ढांचे पूरी तरह ठप हो सकते हैं।