LATEST NEWS

  • Rohini Formula Tejashwi PK Alliance
  • Bihar MLC Election Result: रोहिणी आचार्य का नया सियासी फॉर्मूला, तेजस्वी-PK साथ आएं तो NDA का सफाया!

  • Bihar Police 37 Inspectors Get Additional Charge as DSPs
  • Bihar Police News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की सूची,

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

टैरिफ की तकरार से सियासी संग्राम! डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत को देना होगा शुल्क, समझौते में नहीं होगा बदलाव, कांग्रेस ने जमकर साधा निशाना

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ लफ़्ज़ों में ऐलान किया है कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के प्रतिकूल फैसले के बावजूद भारत के साथ हुआ व्यापार समझौता जस का तस रहेगा

टैरिफ की तकरार से सियासी संग्राम! डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत
डोनाल्ड ट्रंप के तेवर कड़े- फोटो : reporter

Donald Trump: अमेरिकी सियासत के गलियारों से निकली एक सख्त आवाज़ ने वैश्विक व्यापार की बिसात पर हलचल मचा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ लफ़्ज़ों में ऐलान किया है कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के प्रतिकूल फैसले के बावजूद भारत के साथ हुआ व्यापार समझौता जस का तस रहेगा और भारत को शुल्क अदा करना ही होगा।

दरअसल,अमेरिकी उच्चतम न्यायालय  ने ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ़ आदेशों को रद्द कर दिया। इस फैसले को ट्रंप ने “निराशाजनक” करार दिया, लेकिन साथ ही यह भी दो टूक कहा कि भारत के साथ हुए करार में “कुछ नहीं बदलेगा।” उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वे (भारत) शुल्क का भुगतान करेंगे और हम नहीं करेंगे।”

ट्रंप ने यह भी एलान किया कि वे वैश्विक स्तर पर 10 प्रतिशत टैरिफ़ लागू करने के लिए एक नए शासकीय आदेश पर दस्तखत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पहले की व्यवस्था में अमेरिका को नुकसान हो रहा था, लेकिन अब समझौता “निष्पक्ष” है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपने रिश्तों को “शानदार” बताते हुए ट्रंप ने कहा कि मोदी “सज्जन व्यक्ति” हैं, मगर व्यापारिक मसलों में “काफी होशियार” भी रहे हैं।

ट्रंप ने यह भी जिक्र किया कि भारत ने उनके अनुरोध पर रूस से तेल आयात में कमी की, ताकि युद्ध की आग को ठंडा किया जा सके। उनके मुताबिक, हर महीने हजारों लोगों की जान जा रही है और यह समझौता व्यापक रणनीतिक समीकरण का हिस्सा है।

NSIT
Nsmch

इधर भारत में इस अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे देशहित के साथ समझौता बताया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि समझौते की घोषणा ट्रंप के हाथों करवाई गई? उन्होंने अमेरिकी अदालत के फैसले का हवाला देते हुए सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाया।

कांग्रेस का आरोप है कि यह करार “छवि बचाने” की जल्दबाजी का नतीजा है, जबकि सरकार इसे रणनीतिक कूटनीति की कामयाबी बता रही है।

सवाल यह है कि क्या यह टैरिफ़ की तकरार आने वाले दिनों में भारत-अमेरिका रिश्तों में नई तल्ख़ी पैदा करेगी, या फिर इसे सियासी बयानबाज़ी का हिस्सा मानकर आगे बढ़ा जाएगा? फिलहाल, सियासत की बिसात पर चालें तेज हैं और निगाहें वॉशिंगटन से लेकर नई दिल्ली तक टिकी हुई हैं।