LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Plane Accident: बोइंग विमान में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइडर से भागते हुए बाहर निकले 179 यात्री, 6 घायल, अहमदाबाद में क्रैश हुआ था इसी कंपनी का विमान

Plane Accident: बोइंग विमान में सभी यात्री बैठ गए थे तभी अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यात्रियों को आनन फानन में इमरजेंसी स्लाइडर से बाहर निकाला गया।

Plane Accident
Plane Accident- फोटो : social media

Plane Accident: बोइंग विमान में टेकऑफ से पहले आग लग गई। इस वक्त विमान में आग लगी उस वक्त 173 यात्री सवार थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में इमरजेंसी स्लाइडर से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यात्री विमान से भागते हुए बाहर निकल रहे हैं और चारों तरफ धुआं धुआं हुआ है। मालूम हो कि इसी कंपनी का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ था। 

179 यात्रियों की अटकी सांसें 

दरअसल, अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बचा। अमेरिकन एयरलाइंस की मियामी जा रही फ्लाइट AA-3023 को टेकऑफ से ठीक पहले लैंडिंग गियर में खराबी के कारण उड़ान रोकनी पड़ी। इसी दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे रनवे पर हड़कंप मच गया। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था। 

6 लोग घायल, एक अस्पताल में भर्ती

विमान में 173 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) हुई। आग लगने के बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आई। जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विमान में लगी आग पर शाम 5:10 बजे तक पूरी तरह काबू पा लिया।

विमान सेवा से हटाया गया

अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी और उसे फिलहाल सेवा से हटा दिया गया है। वहीं, संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। FAA ने बताया कि विमान ने उड़ान भरने से पहले संभावित दुर्घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद रनवे पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

NSIT
Nsmch

यात्रियों के लिए नई फ्लाइट की व्यवस्था

घटना के बाद यात्रियों को मियामी ले जाने के लिए नई फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। टेकऑफ रोकने और ग्राउंड स्टॉप के कारण 2 से 3 बजे के बीच 87 फ्लाइटें प्रभावित हुईं। हालांकि, अब एयरपोर्ट पर सामान्य संचालन बहाल कर दिया गया है। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विमान के टायर से धुआं निकलता नजर आ रहा है और घबराए यात्री नीचे उतर रहे हैं। पूरा रनवे धुएं से भर गया था।

हाल ही में हुए अन्य हादसे

गौरतलब है कि मार्च में भी डेनवर एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन की समस्या के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके अलावा, इस घटना से 24 घंटे पहले 'साउथवेस्ट फ्लाइट 1496' को कैलिफोर्निया से लास वेगास जाते वक्त मिड-एयर टकराव से बचने के लिए अचानक ‘नोज ड्रॉप’ करना पड़ा था, जिससे कई यात्री छत से टकरा गए थे। वहीं, 12 जून को भारत के अहमदाबाद में बोइंग 787-8 विमान के क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी। ऐसे में एक बार फिर बोइंग विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, डेनवर हादसे में समय रहते कार्रवाई कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।