LATEST NEWS

  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह गए,वीडियो वायरल
  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह

  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली जिम्मेदारी
  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही

  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने

महिला बॉस का महंगा प्यार, करोड़ों खर्च कर दिए, तलाक की रकम भी खुद चुकाई

Love Affair: कहते हैं, प्यार और पैसे का खेल कभी-कभी दिल पर नहीं, बल्कि बटुए पर भारी पड़ता है। वैसे भी जब प्यार में दिल और दिमाग दोनों खो जाएं, तो बटुए की सच्चाई बेरहम हो जाती है।....

Woman Boss s Costly Love
महिला बॉस का महंगा प्यार- फोटो : social Media

Love Affair: कहते हैं, प्यार और पैसे का खेल कभी-कभी दिल पर नहीं, बल्कि बटुए पर भारी पड़ता है। चीन के चॉन्गकिंग में एक स्टार्टअप की महिला बॉस झू और उनके सहकर्मी हे की कहानी कुछ ऐसी ही है। उम्र और पद में छोटे सहकर्मी के प्यार में पड़कर झू ने न केवल दिल खोया, बल्कि 30 लाख युआन का बटुआ भी खोल दिया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, झू और हे दोनों उस समय शादीशुदा थे, लेकिन ऑफिस की दीवारें इस अफेयर की गवाह बन गईं। झू ने हे की पत्नी चेन को तलाक लेने और बच्चों की परवरिश के लिए 30 लाख युआन हस्तांतरित किए। रकम का अंदाज़ा ही यह दर्शाता है कि झू ने प्यार के नाम पर हिसाब-किताब का पूरा रिकार्ड भुला दिया।

लेकिन प्यार और पैसा हमेशा हाथ में हाथ नहीं चलते। एक साल के भीतर ही झू और हे के बीच तनाव और मनमुटाव पैदा हो गया, और अफेयर का अंत हो गया। झू ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और रकम वापस मांगने की जिद कर दी। पहले ट्रायल में झू के पक्ष में फैसला आया, और जैसे ही लगने लगा कि प्यार के पैसे वापस मिलेंगे, मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा।

बड़ी अदालत ने पूरी कहानी को ध्यान से पढ़ा और ठंडी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट ने कहा कि झू ने पर्याप्त सबूत पेश नहीं किए कि यह रकम तोहफे में दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह रकम हे के तलाक और बच्चों की परवरिश के लिए दी गई थी, न कि झू के दिल के झोंके के लिए।

NSIT
Nsmch

अदालत ने पहले फैसले को पलट दिया और चेन को रकम वापस लौटाने से राहत दे दी। यानि झू के महंगे प्यार की कहानी अदालत में ठोकर खा गई, और 30 लाख युआन की नाटकीय किस्सा बस एक सबक बनकर रह गई।

 जब प्यार में दिल और दिमाग दोनों खो जाएं, तो बटुए की सच्चाई बेरहम हो जाती है। झू का झटका यह बताता है कि चाहे स्टार्टअप का बॉस हो या ऑफिस का रोमियो, प्यार में पैसा खर्च करना अदालत की भाषा में 'उधार' साबित हो सकता है।