LATEST NEWS

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

भ्रष्टाचारी पूर्व मेयर को मिली मौत की सजा ! अवैध संपत्ति देख अधिकारियों के भी उड़े होश, 13.5 टन सोना और 23 टन नकदी के साथ क्या क्या मिला जानिए..?

N4N Desk: भ्रष्टाचारी पूर्व मेयर को मौत की सजा सुनाई गई है। पूर्व मेयर की काली कमाई देख अधिकारियों का भी सिर घूम गया। जांच में 13.5 टन सोना, 23 टन नकदी, लक्जरी गाड़ियां सहित कई कीमती सामान बरामद किए गए हैं।

पूर्व मेयर झांद क्यू
पूर्व मेयर की काली कमाई- फोटो : social media

N4N Desk:  भ्रष्टाचार के मामले में मौत की सजा हो सकता है आपने पहली बार सुनी होगी। यह सख्त कार्रवाई पूर्व मेयर के खिलाफ किया गया है। पूर्व मेयर के पास से अवैध संपत्ति का अंबार मिला है। अवैध संपत्ति को देख अधिकारियों के होश उड़ गए। पूर्व मेयर के पास से 13.5 टन सोना, 23 टन नकद और विदेशी संपत्तियां के साथ साथ महंगी कारे बरामद की गई है।  दरअसल, मामला चीन का है। जानकारी अनुसार हैइकोउ शहर के पूर्व मेयर झांद क्यू पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। 

क्या क्या मिला 

जांच एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान उनके आवास के बेसमेंट से कथित तौर पर 13.5 टन सोना, 23 टन नकदी के अलावा विदेशी संपत्तियां, लक्ज़री गाड़ियां और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं। बरामद नकदी की अनुमानित कीमत करीब 4.27 अरब डॉलर बताई जा रही है।

सरकारी ठेकों और भूमि सौदों के जरिए की उगाही 

सूत्रों के अनुसार, झांग क्यू पर सरकारी ठेकों और भूमि सौदों के जरिए बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने का आरोप है। उनके खिलाफ वर्ष 2019 में आर्थिक अपराधों को लेकर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उन पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप तय किए गए हैं।

पूर्व मेयर को मौत की सजा !

बताया जा रहा है कि चीन के कड़े भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के तहत भ्रष्टाचार के मामले में मौत की सजा सुनाई जाती है। इस मामले में भी पूर्व मेयर को मौत की सजा सुनाई गई है। पूर्व मेयर के पास ना सिर्फ नकदी, सोना और लक्जरी गाड़ियां मिली बल्कि देश-विदेश से आलीशान संपत्ति भी बरामद हुई है। इसके बाद पूर्व मेयर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। इस घटना ने न केवल चीन में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक सुर्खियां बटोरी हैं, और एक बार फिर चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख को अपनाया है।

NSIT
Nsmch