LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

एस्ट्रोनॉमर के CEO ने दिया इस्तीफा, HR के साथ रोमांस का वीडियो हुआ था वायरल, कंपनी में मचा हड़कंप

एस्ट्रोनॉमर (Astronomer) कंपनी के सीईओ एंडी बायरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला एक वायरल वीडियो के बाद लिया गया। दरअसल, CEO का कंपनी के HR के साथ रोमांस करते वीडियो वायरल हुआ था।

CEO एंडी बायरन ने दिया इस्तीफा
CEO एंडी बायरन ने दिया इस्तीफा- फोटो : social media

एस्ट्रोनॉमर (Astronomer) कंपनी के सीईओ एंडी बायरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला एक वायरल वीडियो के बाद लिया गया। जिसमें वे अपनी कंपनी की एचआर क्रिस्टिन कैबोट के साथ एक पब्लिक कॉन्सर्ट में बाहों में बाहें डाले नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कंपनी की साख पर सवाल उठने लगे।

क्या है पूरा मामला 

यह घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित जिलेट स्टेडियम में आयोजित कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के दौरान हुई। बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन जब परफॉर्म कर रहे थे। तभी कैमरा दर्शकों की भीड़ में घूमता हुआ बायरन और कैबोट की ओर गया। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया। जिसके बाद क्रिस मार्टिन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि या तो इनका अफेयर चल रहा है या ये बहुत शर्मीले हैं। कैमरे में नजर आने के बाद दोनों अधिकारी असहज हो गए और चेहरा छिपाते हुए वहां से हटते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। जिसके बाद दुनियाभर में इस पर चर्चा शुरू हो गई।

कंपनी की प्रतिक्रिया और इस्तीफा

वीडियो के वायरल होने और सार्वजनिक आलोचना के बाद एस्ट्रोनॉमर ने लिंक्डइन पर आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि, हम अपने लीडर्स से उच्च आचरण और जवाबदेही की अपेक्षा रखते हैं। हाल ही में जो कुछ हुआ, वह इन मानकों पर खरा नहीं उतरता। बयान में बताया गया कि एंडी बायरन ने स्वयं सीईओ पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे कंपनी के निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है। फिलहाल कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी पीट डेजॉय को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी ने यह भी बताया कि दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है और आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

बायरन के शादीशुदा होने से विवाद और गहराया

विवाद को तब और तूल मिला जब यह स्पष्ट हुआ कि एंडी बायरन विवाहित हैं। इस कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कंपनी की कार्यसंस्कृति और नेतृत्व की नैतिकता पर सवाल उठाए। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोग बायरन और कैबोट ही हैं या नहीं, लेकिन आधिकारिक बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि कंपनी ने स्थिति को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की है।

NSIT
Nsmch

कंपनी का बयान 

कंपनी ने कहा है कि वह इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। दोनों अधिकारियों के मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल, वर्कप्लेस एथिक्स और कॉर्पोरेट व्यवहार को लेकर यह मामला वैश्विक स्तर पर चर्चा में बना हुआ है।