LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Road Accident : आमों से लदा ट्रक पलटा, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 10 गंभीर रुप से घायल, मची चीख-पुकार

Road Accident : आमों से लदे ट्रक के पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना में 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 10 की घालत गंभीर बताई जा रही है।

mangoes loaded truck overturns
mangoes loaded truck overturns- फोटो : social media

Road Accident : आमों से लदे ट्रक के पलटने से भीषण हादसा हुआ है। इस घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे 9 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में 5 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को राजमपेट और फिर कडपा के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पुल्लमपेटा मंडल के रेड्डी चेरुवु कट्टा गांव के पास हुआ। जो कडपा शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

ट्रक पलटते ही मजदूर दबे 30-40 टन आमों के नीचे

पुलिस के मुताबिक, रेलवे कोडुरु और तिरुपति जिले के वेंकटगिरी मंडल के 21 दिहाड़ी मजदूर एसुकापल्ली और आसपास के गांवों में आम तोड़ने का काम कर लौट रहे थे। सभी मजदूर आमों से लदे ट्रक के ऊपर ही बैठकर रेलवे कोडुरु बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक कार को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक पलट गया। हादसे में मजदूर 30-40 टन आमों के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

8 मजदूरों की मौके पर ही मौत

ट्रक के नीचे दबने से 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर मुनिचंद्र की मौत राजमपेट के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों की पहचान गज्जाला दुर्गैया, गज्जाला लक्ष्मी देवी, गज्जाला रमना, गज्जाला श्रीनु, राधा, वेंकट सुब्बम्मा, चित्तेम्मा और सुब्बा रत्नम्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से भी घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की बात कही गई है। 

NSIT
Nsmch