LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

मोबाइल वीडियो ने खोला 'आंटी' का राज: जिस पर किया भरोसा, उसी ने 16 साल के किशोर के साथ की घिनौनी करतूत

एक 43 वर्षीय महिला, मैरी इबारा को एक 16 साल के किशोर के साथ अवैध यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले का पर्दाफाश तब हुआ लड़के की मां ने अपने बेटे के मोबाइल फोन की जांच की।

मोबाइल वीडियो ने खोला 'आंटी' का राज: जिस पर किया भरोसा, उसी
मोबाइल वीडियो ने खोला 'आंटी' का राज- फोटो : News 4 Nation

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पोल्क काउंटी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक 43 वर्षीय महिला, मैरी इबारा को एक 16 साल के किशोर के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला पीड़ित लड़के के परिवार की बेहद करीबी थी और उनका घर में आना-जाना था। परिवार ने जिस महिला पर अटूट विश्वास किया था, उसने उसी भरोसे की आड़ में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।


मोबाइल के वीडियो ने खोली पोल, मां के उड़े होश

इस काली करतूत का खुलासा तब हुआ जब दिसंबर के महीने में लड़के की मां ने अचानक अपने बेटे का मोबाइल चेक किया। फोन की गैलरी में कुछ ऐसी वीडियो क्लिप्स मिलीं, जिन्हें देख मां सन्न रह गई। उन वीडियो में मैरी इबारा का चेहरा साफ तौर पर नजर आ रहा था। पुलिस की फॉरेंसिक जांच में पता चला कि ये वीडियो 4 दिसंबर 2025 की रात से शुरू हुए थे। साक्ष्यों के सामने आने के बाद पीड़ित किशोर ने भी पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी।

गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी महिला की अकड़

ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस ने जब मैरी इबारा को पूछताछ के लिए बुलाया, तो उसके व्यवहार ने सबको हैरान कर दिया। वीडियो में चेहरा साफ दिखने के बावजूद उसने अपना जुर्म कबूल करने से इनकार कर दिया और पुलिस के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। हालांकि, कानून के शिकंजे से वह बच नहीं सकी और 5 जनवरी 2026 को पुलिस ने उसे नाबालिग के साथ गैरकानूनी यौन संबंध बनाने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शेरिफ का कड़ा संदेश: यह बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है

NSIT
Nsmch

पोल्क काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जड ने इस मामले पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना 'विश्वासघात' का सबसे बुरा उदाहरण है। शेरिफ ने स्पष्ट किया कि आरोपी महिला को अपने कृत्यों की गंभीरता का पूरा अहसास था, फिर भी उसने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या महिला ने किसी और को भी अपना निशाना बनाया था। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है।