LATEST NEWS

  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह गए,वीडियो वायरल
  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह

  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली जिम्मेदारी
  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही

  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने

Earthquake News: भूकंप के तेज झटके से दहला इलाका, 7.0 तीव्रता से डोली धरती, दहशत में घरों से भागे लोग

Earthquake News: सेंट्रल वेदर एजेंसी (CWA) ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप रात 11:05 बजे ताइवान के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान में आया।स झटके ने गगनचुंबी इमारतों तक को हिला दी लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

भूकंप
आधी रात को डोली धरती - फोटो : social media

Earthquake News:  भूकंप के तेज झटके ने पूरे इलाके को दहला दिया। भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई। आधी रात में जब आधे से ज्यादा लोग सो चुके थे और कई लोग सोने की तैयारी थे तभी भूकंप के तेज झटके महसूस हुई। इस झटके ने गगनचुंबी इमारतों तक को हिला दी लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। सभी लोग अपनी अपनी घरों से बाहर निकलने लगे। दरअसल, मामला ताइवान का है। जहां शनिवार देर रात 7.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे राजधानी ताइपे सहित कई इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए। 

आधी रात को डोली धरती 

भूकंप के कारण ताइपे की गगनचुंबी इमारतें हिल गईं और लोगों में दहशत फैल गई। ताइवान की सेंट्रल वेदर एजेंसी (CWA) ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप रात 11:05 बजे ताइवान के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान में आया। इसका केंद्र यिलान काउंटी हॉल से करीब 32.3 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर मापी गई है।

सुनामी का कोई खतरा नहीं

ताइवान की नेशनल फायर एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद नुकसान का आकलन किया गया है और किसी तरह की सुनामी का खतरा नहीं है। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। फायर एजेंसी ने कहा कि लोग पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें, खतरनाक वस्तुओं से दूर रहें, बिस्तर के पास जूते और टॉर्च रखें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।

जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं

ताइपे प्रशासन के अनुसार, भूकंप से किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि राजधानी समेत पूरे ताइवान में झटके महसूस किए गए। कुछ इलाकों में सुपरमार्केट की शेल्फ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं। ताइवान मौसम विभाग ने बताया कि यह भूकंप तीन दिन पहले ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तटीय काउंटी ताइतुंग में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद दर्ज किया गया है। 

NSIT
Nsmch

2024 का झटका आया याद 

ताजा भूकंप के झटके काऊशुंग सहित ताइवान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में ताइवान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली था। उस भूकंप में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई थी और कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई थीं।