LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

बंगाल में हिंसा के बीच यूसुफ पठान का पोस्ट 'बस इस पल का लुत्फ उठा रहा हूं', मचा बवाल

बंगाल में हिंसा के बीच यूसुफ पठान का पोस्ट 'बस इस पल का लुत्
टीएमसी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की पोस्ट से बवाल - फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर हुई हिंसा में अबतक तीन लोगों की मौत हो गई है। मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर हिंसा भड़की हुई है. इस बीच टीएमसी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की पोस्ट से बवाल खड़ा हो गया है. आपको बता दें कि यूसुफ पठान ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनके कैप्शन में लिखा था, "आरामदेह दोपहर, बढ़िया चाय और शांत माहौल. बस इस पल का लुत्फ उठा रहा हूं." कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. एक यूज़र ने पूछा, "क्या आपको कोई शर्म है?"

भाजपा ने की निंदा

बीजेपी ने तृणमूल सांसद पर निशाना साधा और ममता बनर्जी सरकार पर राज्य द्वारा हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बंगाल जल रहा है. इस बीच सांसद यूसुफ पठान चाय की चुस्की लेते हैं और हिंदुओं के कत्लेआम का आनंद ले रहे हैं. यह टीएमसी है." हालांकि, यूसुफ पठान ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वामपंथी दलों के समर्थकों ने भी यूसुफ पठान की इस पोस्ट की आलोचना की है. वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि वह आंखें बंद नहीं रख सकता. ममता बनर्जी राज्य में हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं, जबकि पुलिस खामोश है!  

बहरामपुर के कुछ हिस्सों में भी हिंसा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और इरफ़ान पठान के भाई यूसुफ पठान मुर्शिदाबाद जिले के तीन संसदीय क्षेत्रों में से एक बहरामपुर से लोकसभा सांसद हैं. जिले के सुती, धुलिया, समसेरगंज और कुछ अन्य इलाकों में हिंसा की खबरें आई हैं. इन तीन इलाकों में से समसेरगंज और धुलिया मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र में हैं और सुती जंगीपुर में है. कांग्रेस के ईशा खान चौधरी मालदा दक्षिण से सांसद हैं, जबकि तृणमूल के खलीलुर रहमान जंगीपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये इलाके पठान के निर्वाचन क्षेत्र से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित हैं. 

NSIT
Nsmch