LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

IIM कलकत्ता में काउंसलिंग के बहाने हॉस्टल बुलाया और फिर युवती को बनाया हवस का शिकार,छात्र गिरफ्तार

कोलकाता आईआईएम के एक छात्र पर एक युवती ने संस्थान परिसर स्थित काउंसलिंग के बहाने हॉस्टल में बुलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है.शिकायत के आधार पर मामला मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

IIM कलकत्ता में काउंसलिंग के बहाने हॉस्टल बुलाया और फिर युवत
IIM कलकत्ता में काउंसलिंग के बहाने हॉस्टल बुलाया और फिर युवती को बनाया हवस का शिकार- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मशहूर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता के एक छात्र पर कैंपस में एक युवती से बलात्कार बेहद संगीन आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को हॉस्टल में काउंसलिंग के नाम पर बुलाया और फिर खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

काउंसलिंग सेशन के बहाने ब्वॉयज हॉस्टल बुलाया

पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने शुक्रवार शाम हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि एक सेकेंड ईयर का छात्र लड़की को लड़कों के हॉस्टल में काउंसलिंग सेशन के बहाने बुलाया। वहां उसे पिज्जा और सॉफ्ट ड्रिंक दी गई, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। होश आने पर लड़की ने खुद को हॉस्टल के अंदर पाया और आरोप लगाया कि उसके साथ रेप किया गया। लड़की ने ये भी कहा कि आरोपी ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, शुक्रवार देर शाम एक महिला ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की IIM कलकत्ता के परिसर में एक छात्र ने उसके साथ बलात्कार किया है। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच अभी चल रही है। विदित हो कि ये घटना साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ कॉलेज कैंपस में ही गैंगरेप केस के करीब दो हफ्ते बाद सामने आई है। लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला 25 जून का है। जिसमें 30 जून को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया था। अब उस केस में चारों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।