Bihar News : कोलकाता पहुंचे नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, बोले— 'देशभर में हो रही नीतीश के कार्यों की चर्चा'

Bihar News : नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह के कोलकाता आगमन पर बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : कोलकाता पहुंचे नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छो
कोलकाता पहुंचे छोटू सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

KOLKATA : बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के कोलकाता आगमन पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस स्वागत समारोह की खास बात यह रही कि इसमें सभी धर्मों के लोगों ने सर्वधर्म समभाव का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय और बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

आसनसोल समेत कई स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

पटना से कोलकाता की यात्रा के दौरान ट्रेन मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी समर्थकों की भारी भीड़ छोटू सिंह के स्वागत में उमड़ी। विशेष रूप से आसनसोल रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी पप्पू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Diarch GO

नीतीश कुमार के विकास कार्यों से बढ़ा NDA का जनाधार

लोगों को संबोधित करते हुए छोटू सिंह ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से राज्य की जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी विकास मॉडल से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग एनडीए का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने तीन दिवसीय कोलकाता प्रवास के दौरान वे स्थानीय समर्थकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से मुलाकात कर उनके स्नेह और समर्थन के लिए व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त करेंगे।

भाजपा नेताओं और समाजसेवियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरे स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद इंतजार, पश्चिम बंगाल के युवा भाजपा नेता विशाल खटीक, समाजसेवी लक्की भाई के साथ-साथ नाजनीन बेगम, नुसरत परवीन, इलरखा सहिता बानो, तन्नी, बबलू, सोनू, बाल बाबू, सुरेंद्र सिंह और परवीन सहित बिहार, यूपी व बंगाल से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।

NSIT
Nsmch

अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान, जनसेवा का लिया संकल्प

समारोह के दौरान समाजसेवी मोहम्मद इंतजार ने मुख्य अतिथि छोटू सिंह समेत आए सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, संगठन और जनसेवा की भावना को इसी प्रकार आगे भी मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में छोटू सिंह ने आयोजकों और उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाज सेवा की कामना की।