LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Deepawali 2024 : राम मंदिर उद्घाटन के बाद इस बार अयोध्या में अलौकिक होगी दीपावली, 25 लाख दीए से जगमग होगी रामनगरी, त्रेतायुग की दिखेगी झलक

Deepawali 2024 : रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 25 लाख दिए रामनगरी को जगमग करेंगे। साथ ही अयोध्या दीपोत्सव में त्रेतायुग की झलक देखने को मिलेगी। 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों पर त्रेतायुग की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

Ayodhya
Ayodhya Deepotsav- फोटो : Reporter

Deepawali 2024: भगवान श्रीराम के जन्मभूमि अयोध्या में इस बार भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार अयोध्या दीपोत्सव में 25 लाख दीपों से रामनगरी जगमगाएगी। श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में ये पहली दीपावली है। ऐसे में इस बार अयोध्या दीपोत्सव अलौकिक होगी। दीपोत्सव में इस बार त्रेता युग की झलक दिखेगी। 

मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

दरअसल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में होने वाले 8वें दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए कई नए आयोजन किए जाएंगे। इस बार की अयोध्या दीपोत्सव यादगार होगी। 

Diarch GO

25 लाख दीपों से रोशन होगी अयोध्या

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस बार लगभग 25 लाख दीप जलाकर रामनगरी को त्रेतायुग के दृश्य से सजाया जाएगा। दीपोत्सव के दौरान रामपथ, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली दिपावली का नजारा देखने लायक होगा। बता दें कि, इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था। तब से हर रोज लाखों भक्त राम मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं।  

सांस्कृतिक कार्यक्रम

28 से 30 अक्टूबर तक अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों पर त्रेतायुग की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी। दीपोत्सव के दौरान पर्यटन ऐप और काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

NSIT
Nsmch


श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

30 अक्टूबर को रामकथा पार्क में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति श्रीराम जानकी का पूजन करेंगे और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे।

विश्व रिकॉर्ड का प्रयास

सरयूजी के आरती स्थल और नया घाट पर 1100 लोगों द्वारा एक साथ सरयू आरती करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, राम की पैड़ी पर 25 लाख दीपों का एक साथ प्रज्वलन कर भी विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।