LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

UP NEWS: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

UP NEWS: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के विकास कार्यों और कानून-व्

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी भवन में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का लोकार्पण करने के बाद गोरखपुर जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रत्येक परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर साप्ताहिक निरीक्षण की अनिवार्यता तय की गई।

मुख्यमंत्री ने नागरिक समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने और आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गीडा में उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाए जाने और क्षय रोग उन्मूलन में जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सॉलिड वेस्ट के सही प्रबंधन और नालों के पानी के ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू रखने, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पुलिस पेट्रोलिंग को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch