LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime News: रिटायर लेखपाल के बेटे और उसके दोस्त का अपहरण, मुठभेड़ के बाद दोनों बरामद

Crime News: रिटायर लेखपाल के बेटे और उसके दोस्त का अपहरण, मु

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद क्षेत्र मामला सामने आया है जहां पर रिटायर्ड लेखपाल की बेटी अनूप कटिहार व उसके दोस्त हरीश कटियार का अपहरण कर लिया गया है बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया है अनूप की पत्नी के पास जब 5 लाख की फिरौती के लिए फोन आया तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस सक्रिय हुई देर रात बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें अनूप वह हरीश को भी बरामद कर लिया गया है तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इस पूरे घटनाक्रम में बिरादरी थाने की सी रोहित व हेड कांस्टेबल असलम भी घायल हो गए हैं तो वहीं पुलिस को इस पूरे मामले में अनूप की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।


बता दे मूल रूप से हरदोई के पांडे पुर निवासी अनूप कटिहार के पिता अमर सिंह कटियार बरेली में लेखपाल के पद से सेवानिवृत है वह बारादरी क्षेत्र की गणेश पुरम में परिवार संग रहते हैं गांव में खेती है इसलिए अनूप का अक्षर वहां पर आना जाना लगा रहता है 17 जनवरी को अनूप अपने घर पांडेपुर के लिए निकला था वहां पहुंचकर बातचीत हुई और कहा कि अब घर से वह अपने दोस्त हरीश कटियार के पास बांदा में मोहल्ला अंडा गोदाम जा रहा है फिर उनका फोन बंद हो गया 19 जनवरी को दोपहर के बाद अनूप की पत्नी के पास एक फोन कॉल आता है जो फोन अनूप के ही फोन से किया गया था सामने से अनूप ने ही किसी और से बात कराई कहा कि अगर अनु को जिंदा चाहती हो तो 5 लाख का इंतजाम करो उसके बाद यह भी कहा कि अगर 5 लख रुपए का इंतजाम नहीं किया तो अनूप की हत्या कर दी जाएगी। यही वजह है कि इस पूरे मामले में पुलिस को अनूप की भूमिका संदिग्ध लग रही है छानबीन इसी वजह से पुलिस ने तेज कर दी है।

Diarch GO


अनूप की बातों और घटनाओं के सिलसिले में कई सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर दोनों का अपहरण हुआ था, तो वे अलग-अलग स्थानों पर क्यों पाए गए। हरीश एक कमरे में बंधक था और कह रहा था कि उसे बांधकर रखा गया, जबकि अनूप मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के साथ पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और अनूप व हरीश को छुड़ा लिया। लेकिन पूछताछ में अनूप की बातें संदिग्ध लगने लगीं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अनूप कुछ छिपा रहा है या पूरी सच्चाई नहीं बता रहा।


एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद कमान संभाल ली। उन्होंने एसपी सिटी मानुष पारीक को जिम्मेदारी दी और एसओजी, सर्विलांस, साइबर और बारादरी पुलिस की पांच टीमें बनाईं। इन टीमों ने सर्विलांस के जरिए दोनों के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया। भोजीपुरा क्षेत्र में डेरा डालकर रातभर ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार हुए और अनूप व हरीश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

NSIT
Nsmch


हालांकि, जब पुलिस ने अनूप से पूछताछ शुरू की, तो उसके जवाबों में कई असंगतियां पाईं। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि कहीं अनूप ने ही अपने दोस्त हरीश के अपहरण की साजिश तो नहीं रची और बाद में खुद भी उसमें फंस गया। पुलिस ने अभी जांच पूरी नहीं की है, लेकिन मामला जटिल होता जा रहा है। पूछताछ और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल अनूप और हरीश की कहानी को लेकर कई सवाल अनुत्तरित हैं।