LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

UPPSC: यूपी में सभी प्रारंभिक परीक्षाएं एक ही दिन में कराने की तैयारी

UPPSC:  यूपी में सभी प्रारंभिक परीक्षाएं एक ही दिन में कराने

UPPSC: यूपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के बाद अब समीक्षा अभीक्षक परीक्षाओं को एक दिन में कराने की तैयारी कर रहा है। इस के लिए आयोग की ओर से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कोषागार से 25 किमी की दूरी तक उपलब्ध परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है। जून-2024 में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन में केंद्र निर्धारण के नियम काफी सख्त कर दिए जाने से आयोग को एक दिन में परीक्षा कराने के लिए प्रयाप्त संख्या में केंद्र नहीं मिल रहे थे। आयोग ने पीसीएस व आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने का निर्णय लिया था, जिसका व्यापक विरोध हुआ था और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद केंद्र निर्धारण के नियम शिथिल करते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराने का निर्णय लिया गया था।

22 दिसंबर 2024 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद आयोग अब समीक्षा प्रारंभिक परीक्षाओं को एक दिन में कराने की तैयारी कर रहा है। जिस तरह पीसीएस प्री में कोषागार से 10 किमी के दायरे में केंद्र निर्धारण की अनिवार्यता को हटाया गया था, उसी तरह अन्य परीक्षाओं में भी इस अनिवार्यता को हटाते हुए कोषागार से 25 किमी की दूरी तक परीक्षा केंद्र तलाशे जा रहे हैं।

आयोग की ओर से सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा गया है कि पीसीएस प्री के लिए कोषागार से 25 किमी की दूरी तक जो केंद्र निर्धारण किये गए थे, अगर में से कुछ केंद्र छूट गए हैं तो उन्हें शामिल करते हुए केंद्रों लिस्ट उपलब्ध करा दी जाए। जनपद में स्थित सीबीएसई और आईसीई बोर्ड के समस्त विद्यालयों (जिनकी क्षमता न्यूनतम 384 अभ्यर्थियों के बैठने की हो) को भी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट में शामिल किया जाए।

सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के साथ आयोग की सभी प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए कोषागार से 25 किमी की दूरी तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य/केंद्र के विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं ख्याति प्राप्त व सुविधा संपन्न वित्त पोषित शैक्षणिक संस्थाओं को भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

NSIT
Nsmch


बस व रेलवे स्टेशन से देखी जाएगी केंद्र की दूरी

आयोग ने केंद्र निर्धारण के लिए सहमति प्रपत्र का प्रारूप भी जारी किया है, जिसमें केंद्र का प्रकार व संस्थान का नाम लिखना होगा। बताना होगा कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है या नहीं। यह जानकारी भी देनी होगी कि बैठने की क्षमता के अनुसार क्या फर्नीचर पर्याप्त है। कितने कमरों के लिए कुर्सी, मेज की व्यवस्था है और कितने कमरों में बेंच की व्यवस्था है। विद्यालय पर आने-जाने के लिए चौड़ी सड़क है या नहीं। बस व रेलवे स्टेशन से केंद्र की दूरी कितनी है। यह भी कहा गया है कि कुल बैठने की क्षमता 384 से कम होने पर सहमति पत्र न भेजें। एक हजार अभ्यर्थियों की क्षमता वाले विद्यालय में 500-500 की क्षमता के ‘ए’ एवं ‘बी’ ब्लाक के दो सहमति पत्र दें, जिनमें अलग-अलग केंद्र पर्यवेक्षक नामित हों।