LATEST NEWS

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

UP NEWS: भूखंड खरीदने के मामले में कई आईएएस और आईपीएस अफसरों के अलावा 7 नेता भी आयकर के रडार पर, जांच शुरू

UP NEWS: भूखंड खरीदने के मामले में कई आईएएस और आईपीएस अफसरों

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भूखंड खरीदने वाले कई नेता और अफसर भी अब जांच की दायरे में आ गए हैं आयकर की बेनामी संपत्ति सील ने यह जांच शुरू कर दी है अब इन नेताओं और अफसरों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके दायरे में करीब 8 IAS और 13 आईपीएस के साथ ही 7 नेता और एक पूर्व आईएएस अधिकारी का नाम शामिल है।  यह सभी लोग आकर विभाग के रडार पर हैं इनके सभी बैंक खातों के ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। बेनामी संपत्ति सील ने इसके पूर्व लखनऊ विकास प्राधिकरण से ऐसे लोगों का बुरा मांगा था एलडीए ने जवाब में 242 लोगों की सूची भेजी थी आयकर सूत्र के अनुसार सूची में बुरा तो 16 वर्ष का है लेकिन जांच पिछले 6 वर्षों में खरीदारी करने वालों की फिलहाल शुरू हो गई है जिसमें बड़े पैमाने पर अधिकारियों के अलावा कई नेता भी शामिल है।

इस सूची में 1000 वर्ग मीटर से बड़े भूखंड खरीदने वालों के नाम शामिल है और वही लोग आयकर विभाग के रडार पर हैं जिन्होंने बड़ी संपत्ति खरीदी है या संपत्ति किसी पॉश इलाके में खरीदी है जिसकी कीमत करोड़ों में है सिर्फ ऐसे ही लोगों को आयकर ने अपनी सूची में शामिल नहीं किया है बल्कि उनके सगे संबंधी करीबियों के बैंक ट्रांजैक्शन भी आयकर विभाग की बेनामी सेल के अधिकारियों की नजर में है जब से यह खबर सामने आई है नेताओं से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि बीते 5 से 6 सालों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और नेताओं ने जमीन खरीदी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। 

इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में युवा अफसर की एक टीम बनाई गई है मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य विभागों से भी इनपुट मांगे गए हैं हालांकि यह कौन सी जानकारियां है इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है साथ ही सतर्कता बढ़ाते हुए जांच की नियमित रिपोर्ट मुख्यालय के आला अधिकारियों से साझा की जा रही है अगर रिपोर्ट सही हुई तो अधिकारियों और नेताओं पर गाज गिरनी तय है।