LATEST NEWS

  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने की छापेमारी, हथियारों का जखीरा किया बरामद
  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने

  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ

UP NEWS: धर्मवीर प्रजापति ने 63 करोड़ रुपये की लागत से 8 इकाइयों का किया शिलान्यास

UP NEWS: धर्मवीर प्रजापति ने 63 करोड़ रुपये की लागत से 8 इका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विभिन्न आवासीय, प्रशिक्षण और प्रशासनिक भवनों का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। खासतौर पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की जा रही है।

श्री प्रजापति ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पहले कोई विभागीय आवासीय भवन नहीं था। इस शिलान्यास से अब इन कर्मचारियों को बेहतर रहने की व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने बताया कि आज शिलान्यास किए जा रहे भवनों में 24 बहुमंजिला आवासीय टाइप-ए और टाइप-बी भवन शामिल हैं। इनका निर्माण कर्मचारियों की सुविधा के लिए किया जाएगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने कौशाम्बी, महराजगंज, बांदा, शामली, वाराणसी और गोरखपुर जैसे जनपदों में बनने वाले जिला कार्यालय और मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्रों का भी शिलान्यास किया। इन भवनों का निर्माण 63.84 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। विशेष रूप से गोरखपुर में बनने वाला प्रशिक्षण भवन होमगार्ड्स जवानों के प्रशिक्षण में सुविधा प्रदान करेगा और विभाग की कार्यकुशलता को बढ़ाएगा।

श्री प्रजापति ने बताया कि टाइप-ए भवनों में दो कमरे और टाइप-बी भवनों में तीन कमरे होंगे। यह आवासीय भवन चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विभाग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब एक साथ 08 इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 39 जनपदों में भवन निर्माण और 05 जनपदों में मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण किया जा चुका है।

NSIT
Nsmch

प्रमुख सचिव होमगार्ड्स श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री जी के निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर और ससमय पूरे किए जाएंगे। विभाग की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर काम तेज़ी से किया जाएगा. इस अवसर पर डीजी होमगार्ड्स श्री विजय कुमार मौर्य, आईजी श्री धर्मवीर, श्री विवेक कुमार सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।