LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP weather: यूपी में मानसून की दस्तक, अगले 2 दिनों में होगी भयंकर बारिश भिगने के लिए हो जाए तैयार!

UP weather: यूपी में मानसून की दस्तक, अगले 2 दिनों में होगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रही भीषण गर्मी और उमस के बीच आखिरकार राहत की खबर आ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को राज्य में दस्तक दे दी है। हालांकि इस बार मानसून सामान्य समय से पांच दिन देर से पहुंचा, लेकिन इसके साथ ही बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर जैसे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।


अगले कुछ दिनों में पूरे यूपी में फैल जाएगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 जून की रात से लेकर 19 जून के बीच मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन से चार दिनों में यह पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून लंबा टिकेगा और बारिश लगातार होती रहेगी।

Diarch GO


19 जून को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 जून के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है उनमें प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर और आसपास के इलाके शामिल हैं।


पूर्वी यूपी के लिए वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसी तरह बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज जैसे जिलों में भी झोंकेदार हवाओं का असर दिखाई देगा।

NSIT
Nsmch


यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अयोध्या, फतेहपुर, चित्रकूट, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव और पीलीभीत जैसे इलाके इसमें शामिल हैं।


बुधवार को 30 जिलों में हुई बारिश

मानसून के शुरुआती असर के चलते बुधवार को राज्य के करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। झांसी में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। कई शहरों की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा।


तापमान में गिरावट

मानसून की बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में भी गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में उरई और बांदा में सबसे ज्यादा तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हरदोई में सबसे कम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


राज्य सरकार ने दी सावधानी की सलाह

बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों से कहा गया है कि खराब मौसम में पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में खड़े न हों।