LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार

Bihar News : गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर-5 स्थित 'होटल अंकिता' में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के खेल का भंडाफोड़ किया है।

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज शहर में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा किया है। सरेया वार्ड नंबर-5 स्थित होटल अंकिता में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जबकि एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोपालगंज के सरेया वार्ड नंबर-5 में स्थित होटल अंकिता उस वक्त पुलिस छापेमारी से हड़कंप मच गया, जब पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर होटल पहुंची। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों और हॉल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। सभी को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Diarch GO

कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जांच में शामिल कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, पुलिस टीम को देखते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया। होटल के एक अन्य कर्मचारी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ-2 कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस फरार होटल मैनेजर और होटल संचालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होटल अंकिता में हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट