LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP weather: यूपी में छाया मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट

UP weather: यूपी में छाया मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और अगले 48 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश को घेर लेने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


तेजी से बन रही अनुकूल परिस्थितियां

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय मौसमी परिस्थितियां मानसून के विस्तार के लिए काफी अनुकूल हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अगले कुछ घंटों में मानसून पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही बारिश का सिलसिला और तेज हो सकता है।

Diarch GO


इन जिलों में हो सकती है बारिश

आज प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जिन प्रमुख जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है उनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा शामिल हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है। मध्य और दक्षिणी यूपी में प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।


उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुआ निम्नदाब क्षेत्र

प्रदेश के ऊपर इस समय एक निम्नदाब क्षेत्र सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से भारी बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों के लिए राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

NSIT
Nsmch


तापमान में भी दिखा बदलाव

बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में सुबह 8:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक 12.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे गिरकर 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


अगले 5 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बारिश और बादल की वजह से मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।