LATEST NEWS

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

Crime News: दबंगों का कहर, दो किशोरों पर रॉड से हमला, सड़क पर पसरा ख़ून, इलाके में दहशत

Crime News: एक बार फिर दबंगई ने क़ानून की गर्दन दबा दी है। इलाके में वारदात के बाद सन्नाटा है। ..

Crime News: दबंगों का कहर, दो किशोरों पर रॉड से हमला, सड़क प
दबंगों का कहर, दो किशोरों पर रॉड से हमला- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News: एक बार फिर दबंगई ने क़ानून की गर्दन दबा दी है। इलाके में  वारदात के बाद सन्नाटा है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि राजाजीपुरम अब गुंडागर्दी का अड्डा बनता जा रहा है। तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम में दो गुटों की झड़प के बीच से गुज़र रहे दो मासूम किशोरों पर अचानक हमला कर दिया गया। स्कूटी से जा रहे इन किशोरों को पहले लात मारकर गिराया गया, फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर ज़ख़्मी कर दिया गया। पूरा इलाक़ा चीख़-पुकार से गूंज उठा और लोग डर के मारे खिड़कियों से झाँकते रह गए।घटना लखनऊ का है।

मामला राजाजीपुरम के टिकैतराय एलडीए कॉलोनी का है। पीड़ित किशोर अरनव श्रीवास्तव (16) अपने दोस्त अंश सिंह (16) के साथ 21 अक्टूबर की शाम स्कूटी से निकल रहा था। रास्ते में कम्युनिटी सेंटर के पास 15-20 युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। अरनव ने स्कूटी धीमी की तो ग़ुस्से में तमतमाए कुछ लड़के उसकी तरफ लपके। देखते ही देखते 7-8 युवक बुलेट पर सवार होकर उनके पीछे दौड़े।

बदमाशों ने पहले पीछे बैठे अंश पर रॉड से वार किया। अंश बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद दबंगों ने स्कूटी को लात मारकर गिराया और अरनव पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों किशोर ख़ून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे। किसी तरह होश में आए अरनव ने अपने घरवालों को फ़ोन कर सूचना दी और दोस्त अंश को आर.एल.बी. अस्पताल पहुँचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही तालकटोरा पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक़, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ़्तारी होगी।

NSIT
Nsmch

इलाके में इस वारदात के बाद सन्नाटा है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि राजाजीपुरम अब गुंडागर्दी का अड्डा बनता जा रहा है। दिनदहाड़े बच्चों पर हमला होना यह साबित करता है कि दबंगों को न तो पुलिस का डर है और न क़ानून की परवाह।