LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP weather: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, आगरा से लेकर लखनऊ तक 62 जिलों में अलर्ट जारी

UP weather: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जमकर बरसेंगे बद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम ने भी अपना रुख बदल लिया है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अब बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस मानसूनी बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश काफी लाभदायक साबित हो सकती है।


तीन दिन रहेगा भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। खासतौर से शुक्रवार को प्रयागराज समेत कुल 62 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है, यानी वहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम बेहद सुहावना रहेगा।

Diarch GO


लखनऊ में जोरदार बारिश, अगले 48 घंटे और भी अहम

राजधानी लखनऊ में भी मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। गुरुवार को एयरपोर्ट और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटों में लखनऊ समेत कई जिलों में मूसलधार बारिश हो सकती है। 20 जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवा में आद्रता 50 से 80 प्रतिशत के बीच रह सकती है और गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है।


बारिश का पैटर्न: पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक सक्रिय है मानसून

मॉनसून ने 18 जून को सोनभद्र होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। 19 जून तक यह बिहार के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है और अब पूर्वी यूपी के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 20 जून को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने और 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

NSIT
Nsmch


कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदास नगर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, आगरा, मथुरा जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां सामान्य से भारी बारिश की आशंका जताई गई है।


वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, और झांसी जैसे जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।


तापमान में भी गिरावट का अनुमान

बारिश के कारण अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। हालांकि उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


21 जून तक बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में बहुत भारी बारिश संभव

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 21 जून तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र जैसे इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में गरज-चमक, वज्रपात और मूसलधार बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। लखनऊ में भी प्री-मॉनसून थंडरशावर की शुरुआत हो चुकी है और अगले 24 से 36 घंटे में यहां पर मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।