LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Rinku singh new job - सपा सांसद प्रिया सरोज के मंगेतर रिंकु सिंह को सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा, इस विभाग में बनाया अधिकारी

Rinku singh new job - क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनकी सगाई का शानदार तोहफा योगी सरकार ने दिया है। यूपी सरकार ने क्रिकेटर को बड़े अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।

Rinku singh new job - सपा सांसद प्रिया सरोज के मंगेतर रिंकु

Lucknow - हाल में ही समाजवादी सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करनेवाले क्रिकेटर रिंकु सिंह को योगी सरकार ने शादी से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। योगी सरकार ने रिंकु सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत नियुक्त किया गया है. इस नीति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक शासकीय सेवाओं में स्थान दिया जा रहा है।

Diarch GO

क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई

साधारण घर में जन्मे ररिंकू सिंह का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरक के रूप में काम करते थे।  

क्रिकेट को लेकर था जुनून

रिंकू ने भी शुरू में पिता के इस काम में सहयोग किया, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें मैदान तक खींचा और उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको चौंका दिया। शुरुआती पहचान उन्हें डीपीएस स्कूल के मैदान पर इंटरनेशनल स्कूली क्रिकेट में खिताब जीतने से मिली।

NSIT
Nsmch

आईपीएल से मिली पहचान

इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कदम रखा और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए वर्ष 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उनके बल्ले की ताकत ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। रिंकू ने इसके बाद भारत की ओर से टी-20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भाग लिया।

शादी की तैयारी

इसी महीने रिंकु सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ लखनऊ में हुए एक भव्य समारोह में सगाई की थी। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे थे।