LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: लखनऊ में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आवास घेर लिया, मंत्री के बयान पर भड़का विवाद

UP NEWS: लखनऊ में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, मंत्री ओमप्रक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विवादित बयान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। राजभर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान घायल ABVP कार्यकर्ताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि "ABVP के गुंडों पर पुलिस ने सही लाठी बरसाई।" इस बयान के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया।


मंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

ABVP कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिविल अस्पताल के पीछे स्थित मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मंत्री से माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह बयान न केवल कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि संगठन की छवि को भी धूमिल करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा।

Diarch GO


पुलिस ने संभाला मोर्चा

विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाली।


ABVP की मांग

ABVP ने स्पष्ट किया है कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। संगठन ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री का बयान असंवेदनशील है और यह संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है।

NSIT
Nsmch


अरुण राजभर का जवाब

इस मामले पर सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्री के आवास पर जाकर कुछ छात्र संगठन गाली-गलौज कर रहे हैं, जो किसी छात्र संगठन की पहचान नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है और जो भी कानून को हाथ में लेगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को यह हक नहीं है कि वह किसी के दरवाजे पर जाकर लाठी-डंडा चलाए।