LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां

छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ
छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार का परंपरा आज भी कायम- फोटो : धर्मेंन्द्र रस्तोगी

Chapra : सारण जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत में शहर के रामराज चौक का राम दरबार अपनी विशिष्ट पहचान संजोए हुए है। यहां वर्ष 1942 से शारदीय दुर्गापूजा के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के दरबार की भव्य झांकी सजाई जाती है। 

पिछले 84 वर्षों से अनवरत चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मूर्तियों का मूल स्वरूप और निर्माण शैली आज भी पूरी तरह बरकरार है। भगवान का अलौकिक शृंगार उसी प्राचीन चांदी के आभूषणों से किया जाता है, जिन्हें वर्ष 1942 में विशेष तौर पर तैयार कराया गया था। स्थानीय जानकारों के अनुसार, आजादी से पहले यह ऐतिहासिक स्थल 'महमूद चौक' के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1942 में राम दरबार की स्थापना के बाद से इसकी पहचान 'रामराज चौक' के रूप में स्थापित हो गई।


एक ही परिवार की पीढ़ियों द्वारा होता है निर्माण, तीन दिनों तक उमड़ते हैं श्रद्धालु

राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न की लगभग चार फीट ऊंची मनमोहक मूर्तियां स्थापित की जाती हैं, जिन्हें पारंपरिक नागर शैली में गढ़ा जाता है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सन 1942 से लेकर आज तक एक ही परिवार की कई पीढ़ियां इन मूर्तियों का निर्माण करती आ रही हैं। 

दुर्गापूजा के दौरान 'सृष्टि' के दिन विधि-विधान से पर्दा हटाकर राम दरबार को भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाता है, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। समिति के सदस्य एवं युवा समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बताया कि स्थानीय बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों द्वारा शुरू की गई यह परंपरा आज भी लोगों के निरंतर सहयोग से अपनी सांस्कृतिक गरिमा बनाए हुए है।

NSIT
Nsmch

धर्मेन्द्र की रिपोर्ट