LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Road Accident News: बहराइच में डबल डेकर बस और टेंपो की भीषण टक्कर! एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 घायल

Road Accident: घटनास्थल पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। एएसपी ने पांच के मरने की पुष्टि की है। इसके बाद डीएम-एसपी ने जांच के आदेश दे दिए।

बहराइच में डबल डेकर बस और टेंपो की भीषण टक्कर
Bahraich Road Accident News- फोटो : AI GENERATED

Bahraich Road Accident News: योगी अदियानाथ के राज्य यूपी में मंगलवार (15 अप्रैल) को भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना बहराइच में हुआ, जिसमें डबल डेकर बस ने बहराइच-गोंडा मार्ग पर सवारियों से भरी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में टेंपो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 11 में 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक टेंपो में कुल 18 लोग सवार थे। हादसा चिलवरिया-खुटेहना के बीच कटेल मिल के पास हुआ, जब टेंपो ओवरटेक कर रहे बस के सामने अचानक आ गया। इसकी वजह से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार लोग हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हिरईपुर गांव के रहने वाले हैं। वे सभी कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर दावत में शामिल होने जा रहे थे। मरने वालों में टेम्पो चालक अमजद (50) पुत्र शेर अली, फहाद पुत्र मुनीब (4), अलीम पुत्र शमीम (12), मुन्नी (40) पत्नी इश्तियाक उर्फ बाऊर, पयागपुर थाने के कोल्हुआ निवासी मरियम (65) पत्नी अल्ताफ शामिल हैं।

डीएम-एसपी ने जांच के आदेश दे दिए

घटनास्थल पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। एएसपी ने पांच के मरने की पुष्टि की है। इसके बाद डीएम-एसपी ने जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि टेम्पो में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। भीषण दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एसपी राम नयन सिंह मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचे। प्राचार्य और सीएमएस को बेहतर इलाज प्रबंध के निर्देश दिए है।