LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Today horoscope 27 december 2025: 27 दिसंबर शुक्रवार का राशिफल, जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या राशि अन्य 12 राशि के जातकों का दिन

जानिए 27 दिसंबर, शुक्रवार का राशिफल। सभी राशियों के लिए दैनिक भविष्यवाणी, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन की सलाह।

Today horoscope 27 december 2025: 27 दिसंबर शुक्रवार का राशि
जानें आज 27 दिसंबर का राशिफल- फोटो : freepik

AAJ Ka Rashifal, 27 December 2024: आज  27 दिसंबर शुक्रवार के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मेष राशि वालों को बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बाद भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा,  

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोगों को सम्मान मिलेगा। नया प्रोजेक्ट इनकम बढ़ा सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें और उधार लेने से बचें।

Diarch GO

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। धोखेबाज लोगों से बचें। संपत्ति विवाद में जीत मिल सकती है। खरीदारी में धन व्यय होगा। पिताजी के साथ योजनाएं बनाकर कार्य करें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा की योजना बनेगी। बाधाएं दूर होंगी और प्रतिद्वंद्वियों पर जीत मिलेगी। हालांकि, मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी वालों को काम पर ध्यान देने की सलाह है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में विवादों को सुलझाने की आवश्यकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। योजनाओं पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। संतान के साथ घूमने जा सकते हैं। धन में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। भाग्य का सहारा लेने से कार्यों में सफलता मिलेगी।