LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Today horoscope: ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में होगा खुशियों का आगमन, जानें कैसा जाने वाला है 12 राशि के जातकों का राशिफल

आज का दिन राशियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में खास होगा। ज्यादातर राशियों को सफलता और लाभ प्राप्त होगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Today horoscope: ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के ज
जानें आज का राशिफल- फोटो : freepik

Today horoscope:  आज का दिन कई राशियों के जीवन में खुशियों और चुनौतियों का मिश्रण लेकर आएगा। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद खास रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन: सावधानी बरतने का रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में कोई पुरानी योजना फाइनल हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परोपकार के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति में कदम बढ़ाने वाले लोग जल्दबाजी से बचें।

Diarch GO

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन: भागदौड़ भरा रहेगा। यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगी। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी की बातों पर बिना जांचे-परखे भरोसा करने से बचें। इन्कम के सोर्स बढ़ने से खुशी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन: उलझन भरा रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया काम करना फायदेमंद रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में किसी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, जिससे जीवनसाथी नाराज हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन: खुशनुमा रहेगा। सेहत संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। ननिहाल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी आपकी तरक्की देखकर परेशान होंगे। बिजनेस में धन अटका हुआ है तो मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन: सुझबुझ दिखाकर काम करने का रहेगा। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। किसी बात को लेकर बोलने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन: सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने से स्थानांतरण हो सकता है। एक साथ कई काम हाथ में आने से व्याकुलता बढ़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन: उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट की योजना बना सकते हैं। नया घर, मकान, या दुकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन: मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार में धन को लेकर चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। बॉस से झूठ बोलने से बचें। महत्वपूर्ण मुद्दों पर पिताजी से चर्चा करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन: लाभदायक रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नया मेहमान आ सकता है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी होगा। संतान की तरक्की से खुशी मिलेगी। रोजगार की चिंता खत्म होगी और माता-पिता की सेवा के लिए समय मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन: मिश्रित फलदायक रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। लेन-देन के मसले भी हल हो सकते हैं। मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन: सामान्य रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस के लिए नई रिसर्च कर सकते हैं। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत करें। धन उधार लेने से बचें, खर्चों की अधिकता से तनाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन: आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। अटका हुआ धन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में समर्थन बढ़ेगा और नए मित्र बनेंगे। संतान को नयी नौकरी मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होंगी।