LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Rashifal 17 December 2024: जानें कैसा रहने वाला आज का दिन, सभी राशियों का जानें राशिफल

आज मंगलवार का दिन विशेष है। आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज मेष राशि वाले कल सर्तक रहें, आपकी कोई चुगली कर सकता है।

Rashifal 17 December 2024: जानें कैसा रहने वाला आज का दिन, स
जानें आज का राशिफल- फोटो : freepik

Rashifal 17 December 2024:   ग्रहों की चाल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा रहेगा। जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।


मेष राशि (Aries)

दिन उलझनों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, विरोधी आपकी चुगली कर सकते हैं। धन उधार लेने से पहले सोच-विचार करें। किसी भी झूठे आरोप का सामना साहस और तर्क के साथ करें।

Diarch GO


वृषभ राशि (Taurus)

आपकी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।


मिथुन राशि (Gemini)

परिवार से जुड़े मामलों में ध्यान दें। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।

NSIT
Nsmch


कर्क राशि (Cancer)

दिन समस्याओं भरा रह सकता है। समय रहते अपनी समस्याओं को सुलझाएं। आपकी सौम्य वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, ध्यान रखें।


सिंह राशि (Leo)

दिन सामान्य रहेगा। भाइयों से मदद लेकर अपने कार्य पूरे करें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


कन्या राशि (Virgo)

पारिवारिक समस्याओं को बाहर के लोगों के सामने उजागर न करें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर की रेनोवेशन पर खर्च हो सकता है। किसी की बात बुरी लग सकती है।


तुला राशि (Libra)

धन संबंधी समस्या के समाधान के लिए पिता से चर्चा करें। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील को लेकर तनाव हो सकता है।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से पहले सोच-विचार करें। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें।


धनु राशि (Sagittarius)

दिन फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम पूरे करेगा। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा।


मकर राशि (Capricorn)

वाणी और व्यवहार में संयम रखें। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। पेट संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें। दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी, लेकिन समय के साथ स्थिति सुधरेगी।


कुंभ राशि (Aquarius)

काम में समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। राजनीति में सोच-समझकर कदम उठाएं। दूसरों पर निर्भर न रहें।


मीन राशि (Pisces)

वाद-विवाद से बचें। किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की संगति पर नजर रखना आवश्यक है।