LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

Virat Kohli : अब कभी नहीं दिखेगा @virat.kohli? किंग कोहली का एक और 'संन्यास'! 274 मिलियन फैन्स के लिए बड़ी खबर

Virat Kohli : किंग कोहली के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट अचानक गायब हो गया था जिससे फैन्स में हड़कंप मच गया था। फैन्स लगातार सवाल कर रहे थे इसी बीच..

विराट कोहली
विराट के फैन्स के लिए बड़ी खबर - फोटो : social media

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और किंग कोहली के नाम से लोकप्रिय विराट कोहली ने एक और संन्यास लेने का मन बना लिया है। विराट कोहली ने अपने 274 मिलियन फैन्स को बड़ा झटका दे दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सुनामी आ गया। दरअसल, गुरुवार की देर रात अचनाक विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया। उनके अकाउंट पर ना ही कोई पोस्ट दिख रहा था ना ही नाम सर्च करने पर अकाउंट दिख रहा था। जिसके बाद फैन्स में हड़कंप मच गया। फैन्स तरह तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि उन सभी फैन्स के लिए अब अच्छी और राहत भरी खबर ये है कि विराट कोहली का अकाउंट वापस आ गया है। 

विराट के फैन्स को झटका 

दरअसल, विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक गायब हो गया, जिससे उनके करोड़ों फैंस हैरान रह गए। खास बात यह है थी कि कोहली की ओर से ऐसा कोई पोस्ट या संकेत नहीं दिया गया था, जिससे यह लगे कि वह सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं या अकाउंट बंद करने वाले हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा था कि क्या विराट कोहली ने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी या सस्पेंशन का मामला है।

274 मिलियन फैन्स में मच गया था हड़कंप 

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले क्रिकेटर विराट कोहली के अकाउंट पर करीब 274 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन अब जब फैंस उनका प्रोफाइल सर्च कर रहे थे, तो अकाउंट नजर नहीं आ रहा था। न तो प्रोफाइल खुल रही थी और न ही कोई पोस्ट दिखाई दे रही थी, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के सवाल उठा रहे थे।

NSIT
Nsmch

तकनीकी गड़बड़ी के शिकार हुए किंग!

कुछ यूजर्स का दावा था कि विराट कोहली के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी तरह गायब हो गया है। ऐसे में यह सवाल और गहरा हो गया है कि अगर दोनों अकाउंट एक साथ गायब हुए हैं, तो क्या यह किसी ग्लिच या तकनीकी समस्या का मामला है। हालांकि शुक्रवार की सुबह से विराट कोहली का अकाउंट दिखने लगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण अचानक किंग कोहली का अकाउंट गायब हो गया था। 

लंदन में रहते हैं कोहली 

गौरतलब है कि विराट कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे और इसके तुरंत बाद वापस लंदन लौट गए।