LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

RANJI TROPHY : कौन हैं हिमांशु सांगवान, जिनके आगे विराट कोहली ने किया सरेंडर?

RANJI TROPHY : कौन हैं हिमांशु सांगवान, जिनके आगे विराट कोहल
विराट कोहली ने किया सरेंडर?- फोटो : GOOGLE

N4N डेस्क: लगभग 13 साल के बाद भारतीय टीम के सुपरस्टार विराट रणजी ट्रॉफी में खेल रहे कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने।दिल्ली और रेलवे के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन एक अनजान पेसर ने उनके स्टंप के परखच्चे उड़ा दिए।


फैंस हुए निराशा 

विराट कोहली बैटिंग करने उतरे विराट कोहली के लिए फैंस का जोश देखते ही बन रहा था। कोहली ने कुछ गेंदें परखने के बाद आगे निकलकर खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव लगाया, जिससे फैंस का जोश दोगुना हो गया। कोहली अगली गेंद पर फिर से चहलकदमी करते हुए ड्राइव करना चाहते थे लेकिन कोण के सहारे अंदर आती गेंद पर पूरी तरह से बीट हो गए और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया।उनके आउट होते ही कोहली-कोहली के नारे से गूंज रहे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। कोहली का विकेट हिमांशु सांगवान ने लिया। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करने के बाद इस तेज गेंदबाज का जोश देखने लायक था।

Diarch GO


कौन हैं हिमांशु सांगवान

रणजी मैच खेल रहे हैं विराट कोहली महज 6 रन ही बना सके। उन्हें रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। 29 साल के दाएं हाथ के पेसर हिमांशु सांगवान का जन्म दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। इसी इलाके से टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी निकले हैं। हिमांशु रेलवे के लिए खेलने से पहले दिल्ली की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की भी नौकरी की है।


हिमांशु ने 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने टी20 करियर की शुरुआत की। इसी साल हिमांशु ने रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू भी किया। हिमांशु ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा से तेज गेंदबाजी के गुर सीखे हैं। मार्च 2019 में MRF पेस फाउंडेशन में हिमांशु की मुलाकात मैक्ग्रा से हुई थी।

NSIT
Nsmch


हिमांशु पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ 6 विकेट लेकर सुर्खियों में आए थे। उस मैच में रेलवे ने रणजी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई को 10 विकेट से रौंद दिया था। हिमांशु अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 79 विकेट ले चुके हैं। वहीं लिस्ट-ए में उनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं। टी20 में हिमांशु ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट झटके हैं।