LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Virat kholi Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट मैच से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट..

Virat kholi Retirement: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट कोहली ने अपने 14 साल के टेस्ट क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया है।

विराट कोहली
विराट कोहली का संन्यास- फोटो : social media

विराट कोहली ने अपने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने लिखा कि, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

विराट से लिखा भावुक पोस्ट 

विराट ने आगे लिखा कि," सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा"।

Diarch GO

 "269 signing off"

दरअसल, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, "269 signing off" जो उनके टेस्ट कैप नंबर को दर्शाता है। कोहली अब इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी एक साथ रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।

2011 में किया था डेब्यू 

कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत 3 जनवरी 2025 को सिडनी में खेला। अपने करियर में कोहली ने कुल 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 46.85 और स्ट्राइक रेट 55.58 का रहा। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े, जिसमें 7 दोहरे शतक भी शामिल हैं। कोहली 13 बार नाबाद भी रहे। उन्होंने 1027 चौके और 30 छक्के लगाए।

NSIT
Nsmch