LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।

प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का - फोटो : social media

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज किंग कोहली ने बीते सोमवार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके इस फैसले से उनके लाखों फैन्स को झटका लगा। वहीं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ठीक दूसरे दिन आज यानी मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए हैं। वृंदावन में किंग कोहली ने पत्नी के साथ संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। 

विराट अनुष्का पहुंचे वृंदावन

जानकारी अनुसार विराट और अनुष्का ने वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से अधिक समय बिताया। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से लंबी आध्यात्मिक चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, संत ने कोहली द्वारा पूछे गए व्यक्तिगत और आध्यात्मिक प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें मानसिक शांति प्रदान की।

प्रेमानंद महाराज से किंग कोहली की तीसरी मुलाकात

गौरतलब है कि यह संत प्रेमानंद से कोहली की तीसरी मुलाकात थी। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को भी अनुष्का के साथ आश्रम पहुंचे थे। दोनों ने इस बार संत प्रेमानंद के गुरु संत गौरांगीशरण महाराज के भी दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम सूत्रों ने बताया कि कोहली इससे पहले की मुलाकातों में भी असफलता और मानसिक दबाव से उबरने को लेकर संत से मार्गदर्शन ले चुके हैं।

NSIT
Nsmch

मीडिया से बनाई दूरी 

दंपति ने इस बार मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी यात्रा को बेहद निजी रखा। संत प्रेमानंद महाराज के श्री कृष्ण शरणम् लौटने के बाद दोनों ने सुनरख रोड स्थित आश्रम में गुरुजी से मुलाकात की। विराट और अनुष्का पहले भी अपने बच्चों के साथ आश्रम आ चुके हैं। वहीं आज एक बार फिर किंग कोहली ने प्रेमानंद महाराज  से मुलाकात की है।