LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Virat Kohali Invite Indian Cricketer: टेस्ट सीरीज के 2 दिन पहले विराट ने शुभमन गिल और पंत को किया गुप्त ज्ञान! 2 घंटे में बता दी ऐसी बात जो इंग्लैंड के उड़ा देगा होश

Virat Kohali Invite Indian Cricketer: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया युग 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम नए दौर में कदम रख रही है।

Virat Kohali Invite Indian Cricketer
विराट कोहली ने दिया गुप्त ज्ञान- फोटो : social media

Virat Kohali Invite Indian Cricketer:  भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 20 जून 2025 एक नई शुरुआत का प्रतीक बनने जा रहा है। इस दिन शुभमन गिल पहली बार टेस्ट कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे — और वो भी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ।विराट कोहली और रोहित शर्मा के युग के बाद यह पहली आधिकारिक टेस्ट सीरीज होगी जिसमें एक पूर्णतः युवा नेतृत्व टीम को दिशा देगा।

विराट कोहली की पर्दे के पीछे मौजूदगी

हालांकि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, लेकिन उनकी उपस्थिति और प्रभाव टीम में अब भी जीवित है।लंदन स्थित उनके आवास पर हुई एक गुप्त बैठक इसका प्रमाण है। यह बैठक इंट्रा-स्क्वाड मैच के समापन के बाद टीम के ‘ऑफ डे’ के दिन आयोजित की गई इसमें शामिल  शुभमन गिल, ऋषभ पंत, और अन्य सीनियर खिलाड़ी हुए।बैठक लगभग दो घंटे तक चली

चर्चा क्या हुई?

हालांकि बैठक की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन सूत्रों का मानना है कि यह बातचीत में कप्तानी रणनीति, मनोबल बढ़ाने की दिशा और इंग्लैंड टेस्ट प्लानिंग से संबंधित रही हो सकती है। यह इंगित करता है कि कोहली अब भारतीय टेस्ट क्रिकेट के “मेंटल मेंटॉर” की भूमिका निभा रहे हैं।

ऋषभ पंत उपकप्तान के रूप में फिर से केंद्र में

टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय बाद ऋषभ पंत की वापसी सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि टीम के उपकप्तान के रूप में हुई है।उनकी ऊर्जा, विकेट के पीछे की रणनीति और आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को नए संतुलन में ढालने में मदद कर सकती है।

NSIT
Nsmch

गंभीर की वापसी: टीम को मिलेगा फिर से 'मेंटल एज'

मुख्य कोच गौतम गंभीर व्यक्तिगत कारणों से कुछ समय के लिए भारत लौट गए थे, लेकिन अब वह लीड्स में टीम से फिर से जुड़ गए हैं।