LATEST NEWS

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो मोबाइल बरामद
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो

  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर परियोजनाओं से बदलेगा बिहार का ऊर्जा परिदृश्य
  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

अफ्रीका में 'बिहारी' शेर की दहाड़ : वैभव सूर्यवंशी का 68 तूफानी शतक, कप्तानी में भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

भारतीय अंडर-19 टीम ने कप्तान वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज के शतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को तीसरे यूथ वनडे में 233 रनों से रौंद दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

अफ्रीका में 'बिहारी' शेर की दहाड़ : वैभव सूर्यवंशी का 68 तूफ

N4N Desk - बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर दिया है। बुधवार, 7 जनवरी को बेनोनी में खेले गए तीसरे और अंतिम यूथ वनडे (ODI) मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को 233 रनों के भारी अंतर से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।

वैभव और जॉर्ज का तूफानी शतक 

मैच के हीरो कप्तान वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज रहे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। वैभव ने मात्र 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कुल 74 गेंदों में 127 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 9 चौके शामिल थे। वहीं, आरोन जॉर्ज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 106 गेंदों में 118 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने भारत को 7 विकेट पर 393 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाया।

किशन सिंह की घातक गेंदबाजी 

394 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 35 ओवरों में मात्र 160 रनों पर सिमट गई। भारत के 19 वर्षीय गेंदबाज किशन सिंह ने शीर्ष क्रम को तहस-नहस करते हुए दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चौथे ओवर में ही 15/3 कर दिया। किशन ने पिछले मैच में भी चार विकेट लिए थे और इस बार भी उनकी धारदार गेंदबाजी का मेजबान टीम के पास कोई जवाब नहीं था।

NSIT
Nsmch

वैभव बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' 

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद सफल रही। उन्होंने 3 मैचों में 68.66 की औसत और 187.27 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से कुल 206 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' दोनों पुरस्कारों से नवाजा गया। वैभव ने अब तक अपने 18 यूथ वनडे मैचों में 3 शतक और 4 अर्धशतकों की मदद से 973 रन बना लिए हैं।