LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार खेलने उतरे विराट-रोहित ने बल्ले से दिखाया कमाल, तीसरे वनडे में भारत की 9 विकेट से जीत

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार खेलने उतरे विराट-रोहित ने बल्ले से

Patna - ऑस्ट्रेलिया में अपने आखिरी मैच खेलने उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने  बताया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे बेहतर बल्लेबाजों में माना जाता है। दोनों के बीच नाबाद 168 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने आज सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच को भारत ने 9 विकेट से जीत लिया। 236 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन बनाए, जबकि पिछले दो मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए। 

दोनों खिलाड़ियों ने मैच में चारों तरफ रन बनाएं। वहीं दोनों खिलाड़ियों को  मैच में खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को धन्यवाद किया।

Diarch GO

इससे पहले मिचेल मार्श ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए। 

जवाब में भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 121 और विराट 74 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित ने वनडे करियर की 33वीं सेंचुरी जमाई।

NSIT
Nsmch

अब कोहली से सिर्फ सचिन  आगे

विराट कोहली पारी में 54वां रन बनाते ही वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कुमार संगकारा (14234 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली से आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18426 रन) हैं।

रोहित-कोहली ने रन चेज आसान बनाया रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत के रन चेज को आसान बना दिया। भारतीय ओपनर्स ने 62 बॉल पर 69 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने तोड़ा। यहां गिल 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान गिल के आउट होने के बाद रोहित-कोहली की जोड़ी ने भारत को जीत दिला दी।