LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

RCB vs DC WIPL Final: आरसीबी ने दूसरी बार जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट रौंदा

RCB vs DC WIPL Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL खिताब जीता है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

RCB vs DC WIPL Final
RCB ने फिर रचा इतिहास- फोटो : social media

RCB vs DC WIPL Final: स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी।

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाए और आरसीबी को 204 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य बड़ा था, लेकिन आरसीबी की बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 19.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

Diarch GO

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कुल स्कोर में सिर्फ 9 रन जुड़े थे कि ओपनर ग्रेस हैरिस आउट होकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वॉल के साथ पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और तेजी से रन बटोरे।

जॉर्जिया वॉल ने शानदार बल्लेबाजी की

जॉर्जिया वॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल थे। वह मिन्नू मनी की गेंद पर शेफाली वर्मा को कैच दे बैठीं। वहीं ऋचा घोष सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर बड़े मैच में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 87 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। मंधाना की यह पारी जीत की नींव साबित हुई।

NSIT
Nsmch

दिल्ली कैपिटल्स के लिए हार काफी निराशाजनक 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार काफी निराशाजनक रही। यह चौथी बार है जब दिल्ली की टीम फाइनल तक पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने से चूक गई। मैच के बाद दिल्ली के खेमे में मायूसी साफ दिखी, जबकि आरसीबी के खिलाड़ियों और समर्थकों में जश्न का माहौल रहा।इस जीत के साथ आरसीबी महिला प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल हो गई है। स्मृति मंधाना की कप्तानी और टीम के संतुलित प्रदर्शन की हर ओर तारीफ हो रही है।