LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

IPL 2025 Final: RCB का 18 सालों का सूखा खत्म! किंग कोहली की अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी, IPL 2025 के फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रनों से हराया

IPL 2025 Final: बेंगलुरु ने पूरे 20 ओवर खेलकर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया और पंजाब को जितने के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया था।

IPL 2025 Final
RCB ने पंजाब किंग्स को IPL फाइनल में हराया - फोटो : social media

IPL 2025 Final: IPL की इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि फाइनल मुकाबले में दो ऐसी टीमें आमने-सामने थी, जिन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती थी। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स थे। हालांकि, इस बार बेंगलुरु ने अपना 18 सालों का सूखा खत्म किया और पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब को   6 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर बेंगलुरु ने पूरे 20 ओवर खेलकर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया और पंजाब को जितने के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, पंजाब ने मैच जितने की पूरी कोशिश दिखाई, लेकिन आखिर में   रनों से मुकाबला हार गए। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी में फेल साबित हुए और महज 1 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड के शिकार हो गए।

मैच के आखिरी ओवर में पंजाब को जितने के लिए 30 रनों की दरकार थी। हालांकि एक छोर पर टीके शंशाक सिंह ने भरकस प्रयास किया, लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा सके। उसी बीच मैदान में एक ऐसा पल भी देखने को मिला, जो शायद क्रिकेट के मैदान पर पहली बार देखने को मिला। आखिरी ओवर में जब बेंगलुरू की जीत पक्की हो गई तो विराट कोहली मैच खत्म होने के पहले ही मैदान पर रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह 17 सालों से इससे पहले कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे। इससे पहले RCB ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल मुकाबला खेला था। हालांक, वह कभी जीत नहीं पाए थे।

Diarch GO